वायरल

Published: Jul 29, 2021 11:26 AM IST

Shocking Videoदुल्हन को मेहमानों के सामने धुआं उड़ाते देखकर दंग रह गए लोग- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

शादियों (Wedding) में अब तक आप सभी ने दुल्हन (Bride) को शर्माते हुए ही देखा होगा। लेकिन अब समय बदल गया है, इसलिए लोगों का कुछ चीजों के बारे में सोचने का नजरिया भी बदल गया है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर दुल्हन का एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो देखकर आपको हैरानी होगी और आप सोच में पड़ जाएंगे कि दुल्हन अपनी शादी में धूम्रपान कर (Bride Smoking at Her Wedding) रही है।

यहां दुल्हन स्मोकिंग करती और धुंए के छल्ले बनाती नजर आ रही है। यूजर्स को शादी से जुड़े मजेदार वीडियो काफी पसंद आते है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है कि दुल्हन अपने मुंह में खाने के लिए कुछ डालती है और उसके मुंह से धुआं निकलने लगता है। दरअसल, वह धूम्रपान नहीं कर रही हैं, लेकिन वीडियो को इस तरह से एडिट किया गया है कि परोसा जा रहा खाना ज्यादा गर्म लग रहा हो या मिर्च गर्म हो रही हो।

हम यह भी देखते हैं कि दूल्हे ने धुएं के बादल को उड़ाते हुए उसे कुहनी भी मारता है। यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह वीडियो को एक बार देखने पर किसी को भी धोखा हो जायेगा कि दूल्हा सिगरेट पी रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। दुल्हन कुछ ऐसी गर्म चीज मुंह में डालती है। जिससे उसके मुंह से धुआं निकलने लगता है। यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स कुछ भद्दे कमेंट्स भी लिख रहे हैं। दुल्हन को ऐसा करता देख यह वीडियो यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा हैं।