वायरल

Published: Nov 03, 2022 12:59 PM IST

Robbery By Bride40 हजार का मेकअप करवाकर पार्लर से रफूचक्कर हुई दुल्हन, मालकिन के उड़ गए होश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली : अपनी शादी में सबसे हटकर दिखना और बेहद खूबसूरत दिखना हर लड़की का सपना होता है। जिसके लिए लड़कियां हजारों से लाखों रुपये तक का मेकअप (Make-up) करवाती हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वक्त एक दुल्हन खूब सुर्खियों में बनी हुई है। जिसने करीब 40 हजार रुपये का पार्लर में ट्रीटमेंट करवाया और उसके बाद वहां से रफूचक्कर हो गई। 

दरअसल, यह मामला ब्रिटेन के यॉर्क शहर से सामने आया है। जहां पर यह घटना  शार्लोट ब्रिजेस नाम की लड़की के साथ हुआ। बता दें कि शार्लोट ब्रिजेस अपना ब्यूटी सैलून चलाती हैं। उनके मुताबिक 28 सितंबर को एक लड़की ने उनके पार्लर में अर्जेंट कहकर बुकिंग करवाई। उसने कहा कि उसकी शादी होने वाली है इसलिए वो बोटॉक्स और लिप फिलर करवाना चाहती है। 

जिसके बाद वह लड़की पार्लर (Parlour) पहुंची। जिसके साथ एक और लड़की भी थी। जिसे उसने अपनी बहन बताया था। पार्लर पहुंचने के बाद उसने ट्रीटमेंट करवाया। जिसका बिल करीब 40 हजार रुपए आया। जब पैसे देने की बारी आई तो लड़की ने कहा कि वो पेमेंट के लिए कार में रखा बैग लेकर आ रही है। 

कुछ देर तक जब वह नहीं लौटी तो दूसरी लड़की उसे देखने के बहाने बाहर गई। जिसके बाद दोनों पैसे दिए बिना वहां से गायब हो गई। घटना के बाद पार्लर की मालकिन ने पुलिस में कंप्लेन दर्ज करवाया था। जिसके बाद हाल ही में लड़की पुलिस के हाथ लगी है।