वायरल

Published: Jun 29, 2021 09:48 AM IST

Viral Videoदुल्हन को हंसते-हंसते घरवालों ने किया विदा, ये देख दूल्हा लगा रोने- देखें मजेदार वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

शादी (Wedding) में रस्मों में सभी लोग खूब मजे करते है। लेकिन जब दुल्हन की विदाई का समय होता है तो सभी लोगों के आंखों में आंसू आ ही जाते है। दुल्हन को घर वाले सभी को रोता देख हर किसी के आंख भर जाती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन कई मजेदार और हेरान कर देने वाले कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। ऐसे वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आते है। इन दिनों शादी में दुल्हन की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है।

विदाई में दुल्हन को अपने हमेशा से रोते देखा होगा। लेकिन इस वीडियो में दुल्हन  रोने के बजाय हंस रही है और उसके घरवाले भी उसकी विदाई हंसते-हंसते कर रहे हैं। यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर Dulhaniyaa नाम के पेज परशेयर किया गया है।  वीडियो में आप देख सकते है कि दुल्हन हंसते-हंसते अपने घर से विदा हो रही है।

घर के सभी सदस्यों ने भी हंसी-खुशी उसे विदा किया।  दुल्हन के चेहरे पर अपने सगे-संबंधियों के गले लगते हुए भी चेहरे पर हंसी बरकरार थी।  यह देखते हुए किसी ने बोला कि अब तो दूल्हे के आंसू आएंगे। इतना सुनते ही ठहाकों की आवाज तेज हो गई। यह वीडियो सुर्ख़ियों में बना हुआ। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है।