वायरल

Published: Sep 25, 2022 08:35 AM IST

Cat Became Potterबिल्ली बनी कुम्हार, पहले चाक को घुमाया गोल, फिर इस तरह से बनाया मिट्टी के बर्तन, देखें VIDEO

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo -@buitengebieden

मुंबई : बहुत से लोगों को घर में पालतू जानवर को पालना बहुत पसंद होता है। हर कोई अपने-अपने पसंद के हिसाब से पालतू जानवर पलता है। इनमें बिल्ली भी शामिल होती है। बिल्ली इतनी ज्यादा क्यूट (Cuteness Of Cat) होती है कि ये लगभग हर किसी को पसंद होती है। कुत्तों के बाद सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों  (Pet Animal) में से भी एक होती है। यह क्यूट होने के साथ-साथ बेहद ही बदमाश, शरारती और नखरैल भी होती है, लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। बिल्ली उसमें तो इन सबसे कुछ अलग करते हुए दिखाई दे रही है। 

गौरतलब है कि इस क्यूट सी बिल्ली के वायरल हो रहे इस वीडियो को @buitengebieden के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक कुम्हार (Potter) मिट्टी के बर्तन बना रहा है तभी बिल्ली भी कुम्हार बनने की कोशिश करती दिखाई देती है। बिल्ली शख्स के साथ चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने में बड़ी ही शालीनता से जुटी हुई है। वो अपने हाथों से मिट्टी के बर्तन को कुम्हार की तरह ही आकार दे रही है। 

उसके बाद फिर चाक और मिट्टी के बर्तन को घूमते हुए बड़े ध्यान से देखती है। थोड़ी देर में बर्तन बनकर तैयार हो जाता है। बता दें कि बिल्ली के इस वीडियो को अब तक करीब 29 लाख से भी ज्यादा व्यूज (View) मिल चुका है तो वहीं वीडियो को 1 लाख लोगों द्वारा पसंद (Likes) भी किया गया है। साथ ही