वायरल

Published: Nov 12, 2021 01:45 PM IST

Funny Viral Videoदुल्हन के चेहरे पर बैठी मक्खी, इसके बाद दूल्हे ने किया कुछ ऐसा... देखें- वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: भारत में शादी (Wedding) की बात ही कुछ और होती है। कई तरह के रस्मों और रीति रिवाज और इसमें भी कुछ मजेदार किस्से जो हमें हंसा कर लोटपोट कर देते है। ऐसे में शादी के दिन सबकी निगाहें दूल्हा और दुल्हन (Bride and groom) पर होती है। ऐसे में दुल्हन के पास उसकी सहेली या बहन उसका ख्याल रखने के लिए होती है ताकि मेकअप या कपड़े में कोई खराबी न आएं। लेकिन इस वीडियो में जो हुआ है उसे देखकर आप हंसी के मारे लोटपोट हो जाएंगे। आइये जानते है ऐसा क्या हुआ…. 

सोशल मिडिया पर रोजाना शादी से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल होते है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है जिसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जायेगी।  

दूल्हे ने दुल्हन को मारा जोरदार थप्पड़

दरअसल इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि, दूल्हा-दुल्हन का जोड़ा शादी के मंडप में बैठा हुआ था, तभी उसने देखा कि दुल्हन के चेहरे पर एक मक्खी बैठी हुई थी। उस मक्खी को हाथ से हटाने के बजाय दूल्हे ने कुछ ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। दूल्हे ने तुरंत ही दुल्हन के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ जड़ने के बाद मक्खी दूल्हे के हाथ में आ गई, लेकिन दुल्हन गंदे मिट्टी में जाकर गिर पड़ी।

 

दुल्हन को थप्पड़ मारा फिर…. 

इस वीडियो को देखकर हर कोई हसेगा। जी हा दरअसल दुल्हन की हालत कुछ ऐसी हो गई कि दोबारा मंडप में बैठने के लिए उसे कपड़े बदलने पड़ेंगे।  फिलहाल, दूल्हे को जब तक अपनी गलती का अहसास हुआ, तब तक दुल्हन खेत की गीली मिट्टी में गिरी हुई थी। यह प्रैंक वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है।

 

वीडियो को लोगों ने किया खूब पसंद

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर mx_takatak_06 नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया और अपनी प्रतिक्रियाएं दी। यह वायरल वीडियो वकाई में बहुत ही मजेदार है जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।