वायरल

Published: Jan 22, 2022 09:56 AM IST

Viral Newsऑटो वाले की दरियादिली, लता मंगेशकर के इलाज में लगा दी अपनी पूरी कमाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे बड़े कलाकार है, जिनके प्रशंसकों की पूरी दुनिया में कमी नहीं। लेकिन कुछ विद्वान् ऐसे होते है  जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। इन्हें चाहने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं होती। जी हां आज तक आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे की किसी होरो या हीरोइन के लिए उन्हें फैंस ने अपनी दीवानगी जाहिर की हो, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिला रहे है जो किसी अभिनेत्री या अभिनेता का दीवाना नहीं बल्कि हमारे देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का बहुत बड़ा फैन है, उन्होंने दीदी के लिए जो किया है वह वाकई में काबिले तारीफ है।

दीदी के इलाज के लिए दी पूरी कमाई 

हम सब जानते है भारत की शान कहलाने वाली मशहूर सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के लाखों-करोड़ों फैन हैं। हालांकि, अभी दीदी  अस्पताल में भर्ती है और करोड़ों लोग उनकी सलामती के लिए पार्थना कर रहे है। ऐसे में हाल ही में एक खबर आयी है कि एक ऑटो वाले ने अपनी पूरी कमाई उनके इलाज के लिए दे दी है। 

ऑटो ड्राइवर की जिंदादिली 

हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है।  मंगेशकर के पूरी दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं और जिस दिन से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनके प्रशंसक उन्हें हर तरह से समर्थन प्रदान कर रहे हैं।

बता दें कि लता मंगेशकर पिछले 10 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती हैं। उन्हें कोविड-19 के अलावा निमोनिया के साथ भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज आईसीयू यूनिट में चल रहा है। वही पूरा देश उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। 

सत्यवान गीते ने लता मंगेशकर के लिए किया कुछ ऐसा 

इंडिया टुडे के मुताबिक, मुंबई का एक ऑटो ड्राइवर लता मंगेशकर के शुभचिंतकों में से एक है। उसने अपनी पूरी कमाई लता दीदी के इलाज के लिए समर्पित कर दी। आपको बता दें कि सत्यवान गीते सपनों की नगरी कहे जाने वाले मुंबई के रहने वाले है और लता मंगेशकर के बहुत बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं बल्कि वे उन्हें देवी सरस्वती का रूप भी मानते हैं। 

ऐसे सजाया ऑटो 

दरअसल फैंस कभी कबार कुछ ऐसा कर जाते है कि दिल छू जाते है। जी हां सत्यवान ने अपने ऑटो को गायक लता मंगेशकर की तस्वीरों से सजाया है और इतना ही नहीं बल्कि सदाबहार सिंगर के गीतों के बोल से पूरा ऑटो सजाया है। उनकी बड़ी-बड़ी तस्वीरें भी लगाई गई है। सत्यवान ने अपनी मूर्ति के लिए जल्द ठीक हो जाओ संदेश भी लिखे हैं। जिस दिन से उन्होंने लता मंगेशकर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनी, तब से वे लगातार प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि लता मंगेशकर जल्द स्वस्थ होकर घर वापस लौटे।