वायरल

Published: Dec 30, 2022 09:50 AM IST

Stunt Videoवीडियो बनाने के लिए बाइक पर स्टंट कर रही थी लड़की, अचानक हवा में उठ गया पहिया, फिर जो हुआ....

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Screen Grabbed From Video

नई दिल्ली : आज कल लोगों को रील वीडियो (Reel Video) बनाने का इतना ज्यादा शौक होता है कि वो फेमस होने के लिए खरतरनाक से खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही स्टंट (Stunt) करना दो लड़कियों को तब भारी पड़ गया। जब वो स्टंट कर वीडियो को शूट कर रही थी। वीडियो को ishvar meena नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया है। जिसे अबतक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां बाइक पर बैठी हुई नजर आती हैं। जिसमें से एक लड़की बाइक चला रही होती है और दूसरी पीछे बैठी होती है। तभी अचानक लड़की बाइक का स्पीड तेज करती है और आगे के पहिए को हवा में उठा देती है, लेकिन इस दौरान लड़की बाइक को बैलेंस नहीं कर पाती। 

जिसकी वजह से बाइक बुरी तरह से पीछे की ओर पलट जाती है। दोनों लड़कियां बुरी तरह ज़मीन पर गिरती हैं और देखकर साफ पता चल रहा है कि उन्हें चोट भी ज्यादा लगी होगी। लड़कियों का बाइक स्टंट बनाने का यह वीडियो उनपर भारी पड़ गया। उन्हें चोट लगी तो लगी वीडियो देख लोग खूब मजाक भी उड़ रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि पापा की परी किसी से कम नहीं हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा, ‘हम तो कभी ऐसे नहीं चला सकते।’