वायरल

Published: Jun 23, 2021 03:23 PM IST

Funny Videoनदी में लड़की मजे से नहा रही थी, तभी अचानक हुआ कुछ निकल गई चीख- देखें वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर की मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। जिसे देखकर सभी को हंसी आ जाती है। लोगों को रिसोर्ट में जाना बहुत पसंद होता है। कई लोग अपनी छुट्टिया मनाने जाते है। अगर आप रिसोर्ट या नदी में  मजे कर रहे हो और अचानक पानी ने सांप (Snake) आ जाये तो आप क्या करेंगे? पहली बात तो सांप को देखकर किसी की भी हालत ख़राब हो जाएगी। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़की मजे से अपने दोस्तों के साथ नदी में नहा रही है।

तभी अचानक ऐसा कुछ होता है कि वह जोर से चीख पड़ती है। वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘baamdiaries’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की पानी में मजे से अपने दोस्तों के साथ नहा रही है। तभी अचानक पानी में लड़की के आस-पास कुछ ऐसा होता है जिससे वह शॉक्ड हो जाती और चीख-पुकार निकल जाती है।   लड़की को धोखा हो गया था कि उसके आस-पास कोई सांप है. लेकिन, सच्चाई कुछ और थी।

 वह सांप नहीं बल्कि घास था।  लड़की के दोस्तों ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह फनी मूवमेंट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर अब तक 37 हजार लोग लाइक्स कर चुके है।