वायरल

Published: Apr 27, 2022 05:15 PM IST

Viral News पायलट की एक गलती पड़ी भारी, कॉकपिट में जलाई सिगरेट, विमान में बैठे 66 लोगों की हुई मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली: कभी कबार एक छोटी से गलती भी बहुत भारी पड़ जाती है, ऐसा ही कुछ हुआ है जिसकी खबर हम आपको देने जा रहे है। अब तक आपने दुनियाभर से प्लेन क्रैश के कई घटना के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे है जो इसके पहले आपने कभी नहीं सुनी होगी। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

साल 2016 की है घटना 

दरअसल, न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस प्लेन के क्रैश होने का मुख्य कारण यह था कि पायलट ने कॉकपिट में सिगरेट जला दी थी। इसके बाद हुआ यह कि वह आग पूरे प्लेन में फैल गई थी। यह सब तब हुआ था जब यह प्लेन फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से काहिरा जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मई 2016 की है। उस समय इस क्रैश के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक 

कई रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि यह एक आतंकी हमला था। उस दौरान यह क्रैश होकर भूमध्य सागर में गिरी थी। मरने वालों में एक ब्रिटिश, 12 फ्रेंच टूरिस्ट, 30 मिस्र के नागरिक, दो इराकी और कनाडाई नागरिक समेत 66 लोग थे। घटना के बाद एक सर्च अभियान चलाया गया, ताकि क्रैश के कारणों का पता लगाया जा सके। लेकिन उस समय कुछ खास कारण निकलकर सामने नहीं आया था।

अब जांच में यह दावा

इसी बीच हाल ही में एक जांच में यह दावा किया गया है कि प्लेन के इमरजेंसी मास्क से ऑक्सीजन लीक हो रहा था। जिसके बाद उड़ते विमान के कॉकपिट में पायलट के सिगरेट जलाते ही आग लग गई। यह आग पूरे प्लेन में फैल गई और प्लेन तत्काल ही क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा था।