वायरल

Published: Jul 11, 2021 09:48 AM IST

Funny Videoस्टेज पर रिश्तेदार ने दुल्हन को दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों शादी से जुड़े वीडियो छाए हुए है। यूजर्स को इस तरह के वीडियो काफी पसंद आते है। शादी के कई वीडियो में दूल्हा-दुल्हन की ऐसी हरकत लोगों का ध्यान अपनी  ओर आकर्षित करती है। कई बार तो शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त मौज-मस्ती से महफिल जमा लेते है और सुर्खियां बटोर लेते है। ऐसा भी होता है कि दोस्तों की हरकत से कई बार दूल्हा-दुल्हन को शर्म भी आ जाती है। पिछले कुछ दिनों पहले एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमें दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश कर दी थी। यह वीडियो कई दिनों तक सुर्ख़ियों में बना रहा। अब शादी में दुल्हन को दोस्त के गिफ्ट देने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेज पर एक शख्स दुल्हन को गिफ्ट का बॉक्स देता है और दुल्हन उसको खोलती है, अंदर रखी चीज को देखकर दुल्हन शर्म से मुंह घुमा लेती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि   शादी का माहौल है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे हैं।

तभी स्टेज पर कोई रिश्तेदार आता है। रिश्तेदार दुल्हन को एक गिफ्ट देता है। दुल्हन स्टेज पर ही गिफ्ट को खोलती है। बाहर से गिफ्ट देखने में मिठाई के डिब्बे की तरह लगता है। दुल्हन डिब्बे को खोलती है। डिब्बे में रखी चीज को देखकर दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो जाती है।

गिफ्ट को देखकर दूल्हा और रिश्तेदार हंसने लगते हैं। यह वीडियो को देखने के बाद यूजर्स गिफ्ट में क्या है इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि इसमें कंडोम के बहुत सारे पैकेट्स थे।