वायरल

Published: Sep 22, 2021 12:38 PM IST

OMG!इस देश में महिलाओं के 'ब्रा-पैंटी' पहनने पर है बैन, जानें अन्य देशों के अजीबोगरीब नियम...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नयी दिल्ली. यूँ तो विश्व में कई देशों में पुरुष प्रधान संस्कृति है। वहीं बहुत से देशों में महिलाओं को समुचित सम्मान दिया जाता है। लेकिन देखा जाए तो हर देश में महिलाओं के लिए अलग-अलग कानून हैं। हालांकि यह कहना मुश्किल है कि किस देश में महिलाओं के लिए सबसे अच्छे कानून हैं। लेकिन शायद ये कहना होगा कि भारत में महिलाओं को कानूनन बःतर अवसर और फायदे हैं। हालाँकि आज भी भारत में कई जगह ‘जेंडर बायस्ड’के मुद्दे (Gender Biased Issues) प्रमुखता से उठते रहे हैं।

वैसे देखा जाए तो भारत में महिलाओं के साथ उचित व्यवहार किया जाता है और महिलाओं को बेहतर अवसर और आदर दिया जाता है। वहीं एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाएं अन्य देशों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं। लेकिन यह भी सच है कि भारत में भी महिलाओं के प्रति अपराध का ग्राफ कहानी को एक नयी दिशा देता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान, चीन और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ बेहद सख्त कानून हैं। इन देशों में महिलाओं पर भीषण अत्याचार भी होते रहते हैं।

बात अगर अफ़ग़ानिस्तान की हो रही है तो इस देश में महिलाओं के साथ बहुत ज्यादा खराब व्यवहार किया जाता है। अफगानिस्तान में लादेन के पतन के बाद भी अमेरिकी सैनिक वहां तैनात थे। लेकिन अब जब फिर से यहाँ तालिबान शासन आ चूका है तो अमेरिकी सैनिक यहाँ से रुखसत ले चुके हैं। हालांकि यहाँ की महिलाओं ने अमेरिकी सैनिकों से अफगानिस्तान नहीं छोड़ने का आग्रह जरुर किया।

इससे उलट अमेरिका (America) में महिलाओं को एक बेहतर आजादी मिलती है। लेकिन जनाब यहाँ भी एक प्रान्त में बड़ा ही अजीब और महिलाओं के लिया भयंकर असम्वेदनशील कानून है।

आज हम आपको यही जानकारी देने जा रहे हैं कि किन देशों में महिलाओं के मामले में किस प्रकार के अजीबो-गरीब कानून हैं।