वायरल

Published: Jun 24, 2021 12:46 PM IST

Viralये है दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, छोटे कद की वजह से मां ने भी मुंह मोड़ा, तीन कुत्तों ने दिया सहारा- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

कैलिफोर्निया : अभी तक हमने देखा है की इंसानी जीव अगर अजीबोगरीब पैदा हुआ हो तो उसके घरवाले और समाज उन्हे भेदभाव की नजर से देखते है। या उन्हें महसूस किया जाता है की वे बाकी लोगों के जैसे सामान्य नहीं है। लेकिन हम आज आपको बता दे की ये बात बस इंसानों में नहीं बल्कि पशुओं में भी देखी जा रही है।

इंसानों में रंग-रूप, कद को लेकर भेदभाव होता आपने कई बार देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, की ऐसा जानवरों में भी होता होगा। जी हां हम बात कर रहे है दुनिया के सबसे छोटे घोड़े के बारें में। यह घोडा कद से काफी छोटा है। इसे ऐसा पैदा होते देख जन्म के बाद इसकी मां इसे छोड़ गयी क्योकि वह छोटा घोडा उसकी थन तक नहीं पहुंच सकता था। लेकिन कहते है नां कुत्तों से वफादार कोई नहीं। उस छोटे कद वाले घोड़े ने तीन बुलडॉग्स के साथ दोस्ती कर ली है। 

हॉर्स ट्रेनर ने दी पनाह

साइन डिएगो में 55 साल के हॉर्स ट्रेनर फेथ स्मित ने इस छोटे घोड़े के दर्द को समझते हुए उसे अपने घर तीन कुत्तों के साथ रखा है और इसे पीबॉडी ये नाम दिया है। 19 पाउंड का यह घोडा कुत्तों के साथ एक अच्छी जिंदगी जी रहा है। इसके बारे में बात करतेहुए स्मिथ ने कहा ” यह दुनिया में अपनी उम्र के घोड़ों में सबसे छोटा है।

 

घोड़े कभी घर के अंदर रहने वाला जानवर नहीं रहा है, लेकिन पीबॉडी इतना छोटा है कि वह घर के बाहर नहीं रह सकता है,जब तक वह बड़ा न हो जाये और हम विश्वास से नहीं कह सकते हैं कि ऐसा होगा।”  आपको बता दें की फेथ उसका असली मालिक नहीं है। फेथ ने उसे उसके असली मालिक से हासिल किया है।

पीबॉडी को जब फेथ ने लाया था तब वह बेहद कमजोर था और मां का दूध भी नहीं पी सकता था। चलने फिरने में भी असमर्थ था। पिछले मालिक को लगता था कि यह बहरा और अंधा भी है। इन सभी समस्याओं के बावजूद स्मिथ उसे अपने घर लेकर आये और कुछ सप्ताह बाद अब वह सामान्य है। फेथ को उम्मीद है की वह भविष्य में बड़ा होगा और दूसरे घोड़े के साथ रह पायेगा। शुरुवात में वह कुत्तों के साथ रहने में काफी असहज था लेकिन अब उन मे दोस्ती हो गयी है।