वायरल

Published: Mar 06, 2024 10:22 AM IST

Kanpur Caseट्रांसजेंडर प्रेमी को प्यार में मिला धोखा फिर हुआ कुछ ऐसा... जानें झकझोर कर रखने वाली मोहब्बत की अनोखी दास्तान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कानपुर का मामला

कानपुर: प्यार की हदें (Limits of Love) पार करने के किस्से तो आपने अक्सर सुने होंगे लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां हकीकत में एक प्रेमी जोड़े ने सभी सीमाओं को लांघ दिया लेकिन फिर भी इनके हाथों प्यार नहीं बल्कि हत्कड़ी लगी। ये मामला उस वक्त सामने आया जब प्यार में धोखा खाने के बाद ट्रांसजेंडर (Transgender) द्वारा कैफे संचालक (Cafe Operator) प्रेमी के घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लगाने का मामला सामने आया। 

दरअसल, ये कहानी इंदौर के 28 वर्षीय पेशे से फैशन डिजाइनर दलित ट्रांसजेंडर और कानपुर के कैफे संचालक के बीच की है। जिनकी दोस्ती 2021 में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुई। उसके बाद दोनों में प्यार हो गया। इस दौरान कैफे संचालक ने फैशन डिजाइनर से शादी का वादा कर जेंडर चेंज कराने के लिए बोला, जिसके झांसे में आकर फैशन डिजाइनर ने अपना जेंडर बदल लिया, जिसके बाद दोनों ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 

कैफे संचालक ने दिया धोखा तो…

इस बीच शुरू हुई धोखे की दास्तां, जब  फैशन डिजाइनर ट्रांसजेंडर ने शादी की बात पर जोर देना शुरू किया तो कैफे संचालक ने खुद की ऊंची जाती का हवाला देकर बताकर शादी करने से मना कर दिया। इस बात का धक्का लगते ही ट्रांसजेंडर ने रविवार देर रात को कैफे संचालक के घर के बाहर खड़ी उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। साथ ही ट्रांसजेंडर ने धोखेबाज कैफे संचालक के खिलाफ इंदौर के विजय नगर थाने में धोखाधड़ी, यौन शोषण और आप्राकृतिक संबंध बनाने का मुकदमा भी दर्ज कराया है। 

ऐसे मिला प्यार में धोखा

प्यार में धोखा खा चुके ट्रांसजेंडर का आरोप है कि कैफे संचालक श्याम नगर (Shyam Nagar) निवासी विभव (Vibhav) ने फर्जी आईडी सोनू मौर्य (Sonu Maurya) के नाम की बनाकर उससे बातचीत शुरू की। पहले उनके बीच सामान्य बातचीत होती थी। जब उनके बीच दोस्ती बढ़ी तो उसने कैफे संचालक को बताया कि उसे बचपन से ही लड़की बनने की रुचि है। इस दौरान कैफे संचालक ने भी लड़कों में रुचि होने की बात की, जिसके बाद उसने कैफे संचालक के कहने पर अपना जेंडर बदल लिया।

उन्होंने बताया कि कैफे संचालक ने जुलाई 2022 में उसे मिलने के लिए वृंदावन बुलाया। जहां कैफे संचालक ने जेंडल बदलवाने पर शादी करने की बात की। इसके बाद कैफे संचालक ने उनके घर आकर मां से मुलाकात की। साथ ही उनसे कहा कि अगर में अपना जेंडर बदलवा लूं तो वह मुझसे शादी कर लेगा। तब उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया, जिसके बाद कैफे संचालक ने इंदौर और कानपुर में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 

प्यार के लिए खर्च किए 47 लाख रुपये 

ट्रांसजेंडर ने बताया कि उसने लड़की बनने के लिए तीन सर्जरी कराई, जिसके लिए उसने करीब 47 लाख रुपये खर्च किए। इसमें कैफे संचालक ने भी तीन लाख रुपये दिए थे। उनका कहना है की, कैफे संचालक ने मेरी भावनाओं के साथ खेला है। मैंने उसके कहने पर दर्दनाक सर्जरी कराई है। अब वापस लड़का बनना संभव नहीं हो सकेगा। कैफे संचालक के धोखा देने की वजह से अब उसे अकेले ही जीवन बिताना पड़ेगा।