वायरल

Published: Apr 12, 2022 10:49 AM IST

Viral News गजब! इस जगह बिक रहा है 25 लाख रुपये में एक बर्गर, जानें क्या है पूरा माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: स्नैक (Snacks) खाना किसे पसंद नहीं आता। कई बाहर जाने पर हम सबसे ज्यादा स्नैक्स खाना पसंद करते हैं। कुछ स्नैक्स कीमत कम होती है तो कुछ स्नैक्स की कीमत हजारों में होती है। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि, एक बर्गर की कीमत लाखों में हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ अमेरिका (United States News) के एक बेसबॉल स्टेडियम में हुआ। जहां एक एक बर्गर (Burger) की कीमत 25 लाख रुपये तक पहुंच गई।

दरअसल, अटलांटा के ट्रुइस्ट पार्क में जॉर्जिया की तरफ से विजिटर्स को एक खास बर्गर ऑफर किया जा रहा है। इस बर्गर (Burger) कीमत सामान्य बर्गर की तुलना में लाखों गुना ज्यादा है। इस बर्गर की कीमत जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

बर्गर (Burger) को दुनिया के कई जगहों पर सस्ते और टिकाऊ फास्ट फूड के तौर पर जाना जाता था, उसकी कीमत बेसबॉल स्टेडियम में $33,000 यानि भारतीय मुद्रा में करीब 25 लाख रुपये रखी गई है। बेसबॉल स्टेडियम में एक ‘सस्ता बर्गर’ भी मौजूद है।  इसकी कीमत $151 यानी भारतीय मुद्रा के मुताबिक 11, 465 रुपये का है।

वर्ल्ड सीरीज 2021 (World Series 2021) को सेलिब्रेट करने के लिए ये  25 लाख का महंगा बर्गर (Burger) लॉन्च किया गया है। इसका सस्ता वर्ज़न 151 डॉलर का इसलिए रखा गया है। बता दें कि, इस सीरीज के 151 साल पूरे हो चुके हैं। इसको सेलिब्रेट करने के लिए यह महंगा लॉन्च किया गया है। इस 25 लाख के बर्गर (Burger) को बनाने में कुछ महंगी चीज़ों का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ये चीजें इतनी भी महंगी नहीं है कि बर्गर लाखों में बेचा जाएं। 

बता दें कि, इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के वजह से रूस में मैकडॉनल्ड का आउटलेट बंद हुआ था, तब लोगों ने एक बर्गर 1-2 लाख रुपये तक ख़रीदा था।