वायरल

Published: Jul 29, 2021 12:25 PM IST

Shocking Videoइंसानों की शक्ल वाली मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

दुनिया में कई अजीबोगरीब चीजें आये दिन देखने को मिल जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है। दुनिया भर में कई प्रकार की मछलियां (Fish) है। कुछ छोटी कुछ बड़ी और कुछ विशालकाय कई साडी मछलियां हैं। आपने आज तक डॉल्फिन (Dolphin) और शार्क (Shark) ऐसी विशाल मछलियां हैं जो समंदर में राज करती हैं। लेकिन क्या अपने आज तक इंसान की शक्ल की तरह दिखने वाली मछली कभी देखी है? नहीं न, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इंसानों की तरह दिखने वाली मछली का वीडियो वायरल हो रहा है।

यह वीडियो देखकर हर कई हैरान रह जायेगा। यह वीडियो में दिखने वाली मछली की शक्ल हूबहू इंसानों की तरह है। यह वीडियो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखी मछली को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आओ देख सकते है कि किसी झील में एक मछली तैर रही है, जो तैरकर किनारे की तरफ आती दिख रही है। वैसे तो दूर से देखने पर यह आम मछलियों की तरह ही दिखाई देती है, लेकिन जैसे ही वो किनारे तक पहुंचती है उसकी शक्ल इंसानों की तरह दिखने लगती है।

मछली की आंखें और उसके चेहरे को देखकर एक पल के लिए आप भी धोखा खा जाएंगे कि यह वाकई में मछली है या कोई इंसान। हुबहू इंसानी शक्ल वाली यह मछली झील के किनारे की तरफ आती है और फिर कुछ ही देर में वापस लौट जाती है। वीडियो को ट्विटर पर द डार्क साइड ऑफ नेचर नाम के अकाउंट से शेयर किया गया।  वीडियो को अब तक 297.4K व्यूज मिल चुके हैं।