वायरल

Published: Jun 11, 2022 03:33 PM IST

Viral Newsगजब! यहां रात को सोने से पहले नहाया नहीं, तो जाना पड़ सकता है जेल, जानें दुनिया के देशों के अजीब कानून

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे देश है जो अपने अलग कानून (Law) को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। कई देशों में कुछ ऐसे भी कानून होते है, जिसका असर वहां की जनता की जिंदगी पर होता है। अक्सर कई देशों में वहां की सरकार के हिसाब से अपनी जिंदगी बितानी पड़ती है।लेकिन कुछ देश ऐसे है जिनके कानून और नियम सुनकर किसी को भी हंसी आ जाएं। कई बार आम जनता को सरकार द्वारा बनाए गए अजीब कानून के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

बता दें कि, हाल ही में भारत (India) में गुजरात की क्षमा बिंदु ने खुद से ब्याह रचाया है। इस खबर से कई लोग हैरान तो कई लोग नाराज नजर आ रहे हैं। इस मामले के दौरान सोलोगामी का मुद्दा सामने आया। भारतीय कानून में खुद से शादी करने की इजाजत है या नहीं इस बात पर बहस शुरू हो गयी। जिसके बाद पता चला कि भारत में खुद से शादी करने को मान्यता नहीं दी जाएगी। ऐसी शादी कानून की नजर में भी मानी नहीं जाएगी। भारत के अलावा दुनिया में ऐसे कुछ देश है, जिनके नियम और कानून काफी अजीब है। 

दुनिया में ऐसे अजीबोगरीब कानून 

  1. इंग्लैंड के मैसाच्युसेट्स में एक अजीब कानून चलाया जाता है। यहां बिना नहाए सोने के लिए बिस्तर पर चले जाना गैरकानूनी माना गया है। यदि आप ऐसा करते है, तो आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
  2. अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में कोई भी अगर अंडरवियर से गाड़ी साफ करने लगता है तो उसको सजा के तौर पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।
  3. स्विट्जरलैंड में यदि रात के 10:00 बजे के बाद किसी ने भी में बाथरूम में फ्लश किया। या फिर बाथरूम से आवाज भी आ जाती है तो आपको जुर्माना लग जाता है।
  4. इटली के मिलान के अंदर अगर कोई भी व्यक्ति हंसते हुए पकड़ लिया जाता है तो उस पर जुर्माना लगा दिया जाता है।