वायरल

Published: Dec 27, 2021 12:49 PM IST

Viral Video ऋतिक रोशन के गाने पर महिला ने किया जबरदस्त धरती फाड़ डांस, Video देख आप भी कहेंगे 'वाह'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर आये दिन डांसिंग वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video)  हो जाते है। ऐसे वीडियो लोगों को काफी पसंद आते है। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक डांसिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के एक गाने ‘बैंग बैंग’ (Bang Bang) पर कमाल का डांस करती हुई नजर आ रही हैं।  

हाल ही में सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक पार्टी का है। इस पार्टी में एक महिला काफी जोश के साथ डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। जब यह महिला डांस करना शुरू करती हैं, तब  वहां मौजूद सभी लोग उस महिला का हौसले को बढ़ाने के लिए ताली बजाने लगते हैं।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों को महिला का जबरदस्त डांस पसंद आ रहा है।  कई लोग इस वीडियो में कमेंट्स कर रहे है।  सोशल मीडिया पर कुछ लोग महिला की तारीफ कर रहे है।  तो कुछ लोग महिला का मज़ाक उड़ा रहे है। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं… जिंदगी को खुलकर जीओ’,वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे दीदी आराम से’।  एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत हौसला चाहिए ऐसा डांस करने के लिए, वेल डन’।