वायरल

Published: Jul 16, 2022 11:46 AM IST

Delhi Viral Videoपिता की पिटाई का बदला लेने के लिए नाबालिग ने चलाई शख्स पर गोली, CCTV में कैद हुई घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाएं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो दिल्ली (Delhi) के जहांगीरपुरी इलाके का है। यहां दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी के जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Crime) इलाके में एक शख्स को नाबालिग ने गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, नाबालिग आरोपियों ने अपने पिता की पिटाई करने का बदला लिया है। गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 05.15 बजे घटी। पुलिस को कॉल पर जानकारी मिली थी कि, पीएस जहांगीर पुरी में एच -4 ब्लॉक जहांगीरपुरी (Jahangirpuri Crime) के जावेद पर किसी ने गोली चलाई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल जावेद को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घायल जावेद (36)  को दाहिनी आंख में गोली लगी है। पूछताछ के दौरान मजावेद ने बताया कि, शाम करीब 4.45 बजे वह एच-3 ब्लॉक के पार्क के पास मौजूद थे। तभी वहां उनके परिचित तीन नाबालिग लड़के आए और उनमें से एक लड़के ने उनके चेहरे पर गोली चला दी। इस घटना से सभी लोग सख्ते में आ गए। 

वहीं इस संबंध में थाना जहांगीरपुरी में आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनसे एक देशी पिस्तौल बरामद की है। नाबालिग आरोपियों ने बताया कि,  जावेद ने लगभग 7 महीने पहले गिरफ्तार आरोपी नाबालिग के पिता को पीटा था। इसी बात का बदला लेने के लिए उन्होंने जावेद पर गोली चलाई।