वायरल

Published: Aug 02, 2021 12:05 PM IST

Viral Videoदुल्हन ऐसे कर रही है दूल्हे का मेकअप, वीडियो देख लोग बोले- 'ऐसी ही दुल्हन खोजनी चाहिए जो आपका भी मेकअप कर सके'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

शादी (Wedding) का दिन हर लड़का-लड़की के लिए खास होता है। शादी में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) सबसे अच्छे दिखने चाहते है। वह चाहते है कि सभी लोग उन्हें देखे। इसके लिए वह कई महीनों से तैयारियां करते है। शादी के कई ऐसे अनोखे किस्से सामने आते रहते है। शादी में दुल्हन अपने मेकअप का बहुत ध्यान रखती है कि वह अच्छी दिखे। दुल्हन चाहती है कि उसका होने वाला पति यानि दूल्हा वह भी बहुत अच्छा दिखे।

इस दिन के लिए दोनों मिलकर कई तैयारियां करते है। इन  दिनों दुल्हन का ऐसा मेकअप वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन दूल्हे का मेकअप कर रही है। जिसे देखने के बाद लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि  सजी-धजी एक दुल्हन अपने हाथों से दूल्हे का श्रृंगार कर रही है। दुल्हन बड़े ही प्यार से अपने दूल्हे के चेहरे पर मेकअप कर रही है।

उसके बाद वो उसे शेरवानी पहनाती है और उसके गले में मैचिंग मोतियों की माला भी डालती है। दुल्हन का प्यार देखकर दूल्हा भी उसके माथे पर प्यार से किस करता है। यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर  weddingz.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोगों के ये दूल्हा-दुल्हन की क्यूट जोड़ी काफी पसंद आ रही है। यूजर्स वीडियो को पसंद भी कर रहे है, तो वहीं मजाक भी बना रहे हैं।