वायरल

Published: Oct 02, 2021 09:24 AM IST

Weird News'एक्सपेरिमेंट' पड़ गया भारी, बोतल में फंसा प्राइवेट पार्ट सड़ने लगा, डॉक्टर ने चलायी कैंची

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. एक बड़ी ही विचित्र खबर के अनुसार एक 45 वर्षीय व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट (Private Part) प्लास्टिक की बोतल में फंस गया। हद ये है कि, दो महीने तक वह उसी हालत में ऐसे ही घूमता रहा। जब ज्यादा दिक्कत बहुत ज्यादा हुई तो वह अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर्स उसकी ये हालत देख हैरान रह गए। बाद में यह पता चला कि यौन सुख के चक्कर में उस व्यक्ति का प्राइवेट पार्ट बोतल में ही फंस गया था।

आइए आपको बताते हैं पूरी कहानी।। दरअसल ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट की मानें तो, ये मामला दरअसल नेपाल का है, जहां एक शख्स का प्राइवेट पार्ट बोतल में फंस (Private Part Stuck In Plastic Bottle) गया था। इसी शर्मिंदगी के चलते उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी और दो महीने तक ऐसे ही अवस्था में घूमता रहा। जब उसके प्राइवेट पार्ट में सड़न होने लगी और वहां से बदबू आने लगी तो वह डॉक्टर के पास अपना इलाज करने पहुंचा।

इधर नेपाल में डॉक्टर्स भी ये अजीबोगरीब केस देखकर दांग और हैरान रह गए। बाद में जांच के बाद पता चला कि, शख्स के प्राइवेट पार्ट में खून का फ्लो ठीक से नहीं हो रहा था जिस वजह से वो फिर सड़ने लगा था। बाद में इलाज करते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कटिंग उपकरण से प्राइवेट पार्ट को बोतल से अलग करने की कोशिश की, लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हुए।

इसके बाद डॉक्टरों  को केबल वायर कटर की मदद लेनी पड़ी। इधर जब डॉक्टर्स ने शख्स का इलाज शुरू किया। लेकिन प्रारंभिक इलाज के बाद वो दोबारा फॉलोअप के लिए भी नहीं आया। वहीं ख़बरों के अनुसार ये शख्स मानसिक रोगी भी बताया गया है। वहीं इस रिपोर्ट की माने तो उसने डॉक्टर को बताया है कि वो अक्सर प्लास्टिक की बोतल के साथ इस तरह के खतरनाक प्रयोग करता रहा है। लेकिन इस बार अपनी उलुलजुलुल हरकत के चलते वो मुसीबत में फंस गया। हालांकि, डॉक्टर्स ने किसी तरह उसकी जान तो बचा ली है। फिलहाल वो व्यक्ति बोतल के साथ फिर कोई नया प्रयोग कर रहा है या नहीं यह तो हम भी नहीं बता सकते