वायरल

Published: Sep 12, 2021 12:15 PM IST

Viral Videoगणपति बप्पा के आशीर्वाद के लिए ऐसे श्रद्धा भाव से नतमस्तक हुए गजराज, ये देखकर हैरान रह गए लोग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

हर जगह गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की रौनक देखने को मिल रही है। सभी भक्त बप्पा की भक्ति में लीन है। गणेश चतुर्थी का पर्व पुरे देश में जोर-शोर से बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर बप्पा के दर्शन के लिए भक्तों की बीच कुछ अलग ही नजारा देखने को लिया। जिसे देखकर के बाद लोगों का मन प्रसन्न हो गया है।

गणपति बप्पा के दर्शन के लिए आये गजराज ने गणेश भगवान की भक्ति में श्रद्धा से बैठ जाता है। यह वीडियो देखकर आप भी समझ जाएंगे कि जितनी श्रद्धा भगवान के लिए इंसान रखते है। उतनी ही जानवर भी ईश्वर के प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं। यह वीडियो उसका एक उदाहरण है। यह वीडियो लोगों के दिलों को छू गया है। वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

वीडियो में आप देख सकते है कि गणेश भगवान की पूजा हो रही होती है। वहां कई लोग मौजूद है। लोगों के साथ हाथी भी मौजूद है। पूजा के दौरान सभी नतमस्तक हो रहे हैं। ऐसे में हाथी भी भगवान गणेश की भक्ति में डूब जाता है। वो लोगों की तरह बैठकर भगवान गणेश को पूजा करने लगता है। यह देखकर सभी लोगों को आश्रय होता है।

वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 6 हजार लाइक्स और 33 हजार व्यूज मिल चुके है। यह वीडियो आपको भी बहुत पसंद आएगा। वीडियो देखने के बाद आपका दिन बन जायेगा।