वायरल

Published: Jun 10, 2021 09:35 AM IST

Funny Videoमहिला ने ब्रश कराने के लिए अपनाया ऐसा तरीका- देखें मजेदार वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

आज कल लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करते है। सोशल मीडिया लोगों तक पहुंचने का सबसे बड़ा जरिया है। आज कल के लोग सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते है ऐसे ही कुछ लोग है जो अपने वीडियो बनाकर पोस्ट करते रहते है। कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते है जिसे देखकर हंसी आ जाती है और वीडियो सुर्खियां बन जाती है। वह रातो-रात स्टार बन जाते है। ऐसे ही एक वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हंसी रोक पाना मुश्किल हो जायेगा।

वीडियो को आप शुरुआत में देखकर हैरान हो जायेंगे कि ये क्या हो रहा है? लेकिन जब आप वीडियो को अंत तक देखेंगे तो आप हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे। वीडियो में एक महिला ने ब्रश कराने के लिए ऐसा तरीका ढूंढ लिया जिसके बारे में कभी सोच भी नहीं सकते है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला है जिसने अपने मुंह को पूरी तरह से बांध रखा है और जमीन पर एक शख्स बैठा हुआ है उसके हाथ बांध रखे है और महिला ने उसके बालों को पकड़ रखा है।

ऐसा लग रहा है महिला शख्स पर अत्याचार कर रही है। लेकिन अंत में वह उसके बाल पकड़ कर उसे ब्रश कराने लगती है। यह वीडियो को देखने के बाद लोग हंसी से लोट-पोट हो रहे है। यह वीडियो लोगों को हंसा रहा है। वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।  वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘sree130920’ नाम के अकाउंट सेशेयर किया गया है। वीडियो को देखकर लोग मजे ले रहे है।