वायरल

Published: May 05, 2021 10:07 AM IST

Smart Dogस्मार्ट कुत्ता जो फ्रिज से खुद निकाल कर उबालता है अंडे, देखें वायरल वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर पेट्स (Pets) कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट (Internet) कर कुत्ते (Dog) से जुड़े वीडियो अक्सर ट्रेंड (Trend) में होते है। लोग इस तरह से वीडियो को खूब पसंद करते हैं। लोग अपने पेट्स के वीडियो कभी स्टंट (Stunt)  करते हुए कभी नाचते (Dance) इस तरह के वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं। कुत्ते के मस्ती के वीडियो अक्सर आते है। कभी कुत्ते के एक्सरसाइज (Excercise) के वीडियो आते हैं। वीडियो में कुत्ते कई ऐसे काम कर सकते हैं। जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकते हैं। कभी वीडियो में न्यूज़ पेपर (News Paper) पढ़ते हुए या कभी कुछ और करते हुए। इंटरनेट पर कुत्ते का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों ट्रेंड में है। इस वीडियो को देखकर सभी लोग हैरान हैं कि कुत्ते भी सब कुछ कर सकते है। वीडियो में कुत्ता घर में फ्रिज (Fridge) से अंडे (Eggs) निकाल कर उबालने के लिए  बॉयलर (Boiler) में रखता हुआ नजर आ रहा है। 

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर  Kids_hdvideos नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर सभी लोग हैरान हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि कुत्ते को इस काम के लिए ट्रेंड किया गया है। वह इतने अच्छी तरह से काम कर रहा है। यह कुत्ते के वीडियो को देखकर लगता है की यह इसका डेली रूटीन है। जिस तरह से वह वीडियो में घर में रखे फ्रिज को खोलकर उसमें से अंडा निकालता है और सामने पड़े बॉयलर में डाल देता है।  इतना ही नहीं, बॉयलर को बंद करके उसे उबालने की कोशिश भी करता है। यह वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है। कुत्ता मुंह से फ्रिज से अंडे निकालता है और फिर उसे उबालने के लिए बॉयलर में डालता है।

यह वीडियो लोगों को पसंद आ रहा हैं। लोग कुत्ते के लिए कमेंट कर रहे है की यह कामकाजी कुत्ता है। लोग बड़े मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग अपने कुत्ते को हर तरह से ट्रेंड करते रहते है और इस तरह के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। जिसमें कुत्ते घर का काम करते हुए नजर आते हैं।