वायरल

Published: Mar 23, 2022 08:48 AM IST

Fruit Tea Viral Video गजब! सूरत में बनाई जाती है दुनिया की अजीबोगरीब 'फ्रूट चाय', वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे अपना सिर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है, जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे। वहीं, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अलग तरह तरह के पकवान के साथ कुछ एक्सपेरिमेंट किया जा रहा है। यह पकवान के साथ एक्सपेरिमेंट करना कुछ लोगों को पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे वीडियो में नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर सबकी पसंदीदा चाय (Tea) के साथ एक्सपेरिमेंट किया जाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख चाय लवर्स भड़क गए है। 

सोशल मीडिया पर एक शख्स अजीब ढंग से चाय बनाते हुए नज़र आ रहा है। यह शख्स चाय (Tea) में केला, सेब और चीकू डाल कर चाय बनाते देखा जा रहा है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। माना जा रहा है कि, यह वीडियो गुजरात के सूरत (Surat) का है। यहां पर एक शख्स फलों वाली चाय बनाता है। वायरल वीडियो में देख सकते है की, केला और चीकू की चाय बनाने के लिए शख्स दूध में चीनी, केला और चीकू डालकर पकाता है, जिसे पकने के बाद छान कर सर्व करता है। 

इस वीडियो में आगे देख सकते है कि, सेब के फ्लेवर की चाय बनाने के लिए शख्स खौलती हुई चाय के ऊपर सेब को घिसता है।  इस वीडियो में बताया जा रहा है कि, यह चाय पिछले 10 सालों से भी ज्यादा समय से बनाई जा रही है। जिसे काफी लोग पीना पसंद करते हैं। 

अब सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब फ्रूट चाय (Fruit Tea) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, लोग इस शख्स को देखकर दंग रह गए है। कुछ लोग यह वीडियो देख भड़क गए है।