विदेश

Published: Oct 23, 2022 07:23 PM IST

Tribals Clashसूडान में आदिवासियों के बीच संघर्ष में 220 लोगों की मौत: अधिकारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Twitter

काहिरा. सूडान के दक्षिण में आदिवासियों के बीच दो दिनों के संघर्ष के बाद कम से कम 220 लोग मारे गए है। यह जानकारी एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को दी। यह हाल के वर्षों में सबसे घातक आदिवासी संघर्षों में से एक है। इस अशांति ने नागरिक संघर्ष और राजनीतिक अराजकता में फंसे एक अफ्रीकी देश के संकट को और बढ़ा दिया है।

यह संघर्ष देश के ब्लू नाइल प्रांत में हौसा जनजाति और बर्टा लोगों के बीच हुआ। ब्लू नाइल के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक फत अर्रहमान बखेत के अनुसार, इथियोपिया की सीमा पर वाड अल-माही शहर में बुधवार और बृहस्पतिवार को तनाव बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात तक कम से कम 220 लोगों की मौत हुई थी और यह संख्या बहुत अधिक हो सकती है क्योंकि चिकित्सा दल संघर्ष के केंद्र तक नहीं पहुंच पाए हैं। (एजेंसी)