विदेश

Published: Mar 01, 2022 02:53 PM IST

Dog Viral Video दोस्त की मौत के बाद कुत्तों ने इंसानों की तरह मिट्टी डालकर दफनाया, लोग बोले-क्या ये जानवर हैं? Video आपको भी कर देगा हैरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Videograb

नई दिल्ली: कुत्तों (Dogs) को जानवरों में इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। कुत्तों में इंसानों के इमोशन महसूस की खूबी होती है और वह सिखाने पर कई हैरतअंगेज़ चीज़ें भी सिख लेते हैं। इनमें से कुछ वह इंसानों द्वारा किए जाने वाले रोज़ाना के कार्यों को ऑब्ज़र्व कर सिख लेते हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ कुत्ते एक दोस्त की मौत (Death) के बाद इंसानों की तरह उसे दफना रहे हैं। 

इस वीडियो को आईएएस ऑफिसर अवनीश शरण द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में कुत्तों को अपने दिवंगत दोस्त को विदाई देते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद कई ट्विटर यूज़र्स इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करने के बाद कई लोग इसे शेयर करते हुए भावुक मैसेज भी लिख रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ कुत्ते अपने पैरों से मिट्टी खोद रहे हैं और उसके नीचे एक जानवर का शव भी देखा जा सकता है। लगभग 4-5 कुत्तों को एक मृत कुत्ते के शरीर पर मिट्टी डालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे मृत डॉग को ये कुत्ते मिट्टी के नीचे ढक देते हैं।

अवनीश शरण ने ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो के साथ लिखा है कि, ‘क्या ये ‘जानवर’ हैं?’ इस वीडियो के सामने आने के बाद, कई यूज़र्स ने कमेंट्स भी किए हैं।