विदेश

Published: Jun 11, 2021 11:18 AM IST

Historical Double Eagle Coins1400 रुपए का ऐतिहासिक सिक्का 138 करोड़ रुपए में बिका, जानिए क्यों था खास?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

अमेरिका में मंगलवार को एक दुर्लभ और ऐतिहासिक सोने के सिक्के की नीलामी (America Historical Coin) हुई। असल में इस सिक्के की मूल कीमत 20 अमरीकी डॉलर (American Dollar) यानी 1400 रुपए थी, लेकिन यह सिक्का न्यूयॉर्क में 18.9 मिलियन अमरीकी डॉलर यानी 138 करोड़ रुपए में बेचा गया है। 138 करोड़ रुपए में बेचे जाने के बाद ये सिक्का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि, इस अमेरिकी सिक्के ने दुनिया के सबसे महंगे सिक्के का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जिसे साल 2013 में 10 मिलियन अमरीकी डॉलर में बेचा गया था।

खास बात ये है कि साल 1933 का डबल ईगल अमेरिका में सोने का आखिरी सिक्का था। प्रचलन के इरादे से इस सिक्के को बनाया गया था, लेकिन फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका को सोने के मानक से हटा दिए जाने के बाद अमेरिकी सरकार ने सिक्के के सार्वजनिक इस्तेमाल पर रोक लगा दी। सरकार के आदेश पर सभी सिक्के को नष्ट कर दिया गया। वहीं इस सिक्को को दुर्लभ माना जाता है क्योंकि इसे अमेरिकी सरकार की और से कानूनी रूप से स्वीकृति मिली थी।

 

सोथबी ने किया सिक्के को नीलाम 

नीलामी घर सोथबी ने साल 1933 के दुर्लभ और ऐतिहासिक डबल ईगल सिक्के (Historical Double Eagle Coins) को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिक्कों में से एक माना है. जहां इंस्टाग्राम पोस्ट में सोथबी ने लिखा है कि ‘मिलिए द होली ग्रेल ऑफ कॉइन्स से, इससे पहले आज सुबह हमारे #न्यूयॉर्क सेलरूम में 1933 के काल्पनिक और मायावी डबल ईगल कॉइन ने दुनिया के सबसे मूल्यवान सिक्के के नीलामी रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिससे आश्चर्यजनक रूप से 138 करोड़ रुपए मिले हैं, जो एकमात्र उदाहरण है जिसे संयुक्त राज्य सरकार ने निजी स्वामित्व के लिए कानूनी रूप से स्वीकृत किया था’।