विदेश

Published: Jun 15, 2023 09:14 AM IST

Avtar Singh Khandaअमृतपाल सिंह के मददगार अवतार खांडा की लंदन में मौत, कभी ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से तिरंगा था उतारा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर और अन्य मीडिया सूत्र के अनुसार, खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के करीबी अवतार सिंह खांडा (Avatar Singh Khanda) की मौत हो गयी है। जी हां, सूत्रों के हवाले से खबर है कि, लंदन के अस्पताल में अवतार सिंह खांडा की मौत हो चुकी है। उसे जहर दिए जाने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।

जानकारी दें कि, बीते बुधवार को ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह के करीबी खांडा को बर्मिंघम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। वहीं अब सूत्रों के अनुसार, उसकी मौत की खबरें आ रही हैं। पता हो की, खांडा पर यह संगीन आरोप है कि उसने अमृतपाल को 37 दिन की फरारी में पनाह दिलाने का काम किया था। खांडा को हाल ही में लंदन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर लहरा रहे तिरंगे को उतारने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था।

इतना ही नहीं अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में खांडा ने लंदन में भारतीय दूतावास पर प्रदर्शन और हमले को भी लीड किया था। वहीँ इस मामले की जांच NIA कर रही है।

आखिर कौन है अवतार सिंह खांडा?

मामले पर भारतीय एजेंसियों के मुताबिक, अवतार सिंह खांडा बम बनाने में शातिर और बड़ा काबिल एक्सपर्ट है। इतना ही नहीं अमृतपाल सिंह को पंजाब में खड़ा करने के पीछे उसी का दिमाग बताया जाता है। वहीँ इस अवतार सिंह का जन्म भी भिंडरावाला के घर यानी रोडे, मोगा में हुआ था। अवतार का पूरा परिवार भी  खालिस्तान आंदोलन से जोर-शोर से जुड़ा रहा है।

जानकारी दें कि, एक मीडिया हाउस को दिए अपने इंटरव्यू में खांडा ने बताया था कि साल 2014 में फेसबुक पर उसे अमृतपाल का मैसेज आया था। वहीं, जांच एजेंसियों की मानें तो, यही अवतार सिंह खांडा ही अमृतपाल का गॉडफादर है और खांडा ने ही भारत आने से पहले अमृतपाल को पूरी खालिस्तानी ट्रेनिंग दी थी। फिलहाल इसी अवतार सिंह खांडा की मौत की खबर आ रही है।