विदेश

Published: Jun 17, 2023 10:12 PM IST

Pakistan Accidentपाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा; बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
FILE PHOTO

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार को एक राजमार्ग पर एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

बचाव सेवा के अनुसार, बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। उसके अनुसार यह पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में कल्लार कहार के पास एम-1 पर पलट गई। अधिकारियों ने कहा, ‘‘पांच महिलाओं और तीन बच्चों सहित कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।”

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना संभवत: बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। अधिकारियों ने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है।