विदेश

Published: Jan 11, 2024 08:54 AM IST

Bangladesh Election 2024 एक तरफा जीत हासिल कर 5वीं बार PM पद की शपथ लेंगी शेख हसीना, कैबिनेट में होंगे 14 नए चेहरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना

ढाका: बांग्लादेश (Bangladesh ) के आम चुनाव में शेख हसीना (Sheikh Hasina) की पार्टी अवामी लीग (Awami League) एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के बाद शेख हसीना (Sheikh Hasina) आज पांचवीं बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की शपथ लेंगी। इससे पहले बुधवार को हसीना (Sheikh Hasina) के नेतृत्व वाली अवामी लीग (Awami League) सरकार ने अपनी 36 सदस्यीय कैबिनेट की घोषणा की।

इस लिस्ट में 25 कैबिनेट और 11 राज्य मंत्री शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन पद की शपथ दिलाएंगे। इस लिस्ट के अनुसार, 14 निवर्तमान मंत्रियों को कैबिनेट से हटा दिया गया है। 

नई कैबिनेट में शामिल मंत्री 

शेख हसीना के नए मंत्रिमंडल में 14 नए चेहरों को कैबिनेट मंत्री और सात को राज्य मंत्री के रूप में नामित किया गया है। इस सूचि में बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री ताज़ुद्दीन अहमद की बेटी सिमिन हुसैन रिमी राज्य मंत्रियों की लिस्ट में शामिल नए चेहरों में से एक हैं। 

यह होंगे कैबिनेट मंत्री

  1. एकेएम मोजम्मेल हक 
  2. ओबैदुल कादर
  3. नुरुल माजिद महमूद हुमायूं
  4. असदुज्जमान खान
  5. डॉ. दीपू मोनी
  6. मोहम्मद ताजुल इस्लाम
  7. मोहम्मद फारूक खान
  8. अबुल हसन महमूद अली
  9. अनिसुल हक, हसन महमूद
  10. मोहम्मद अब्दुस शाहिद
  11. साधन चंद्र मजूमदार
  12. उबैदुल मुक्तादिर चौधरी
  13. मोहम्मद अब्दुर रहमान
  14. नारायण चंद्र
  15. अब्दुस सलाम
  16. मोहिबुल हसन चौधरी
  17.  फोरहाद हुसैन
  18. फरीदुल हक खान
  19. मोहम्मद जिलुल हकीम
  20. सबर हुसैन चौधरी
  21. जहांगीर कबीर नानक
  22. नजमुल हसन पापोन
  23. वास्तुकार येफेश उस्मान  
  24. डॉ सामंत लाल सेन

यह होंगे राज्य मंत्री 

  1. सिमीन हुसैन रिमी
  2. नसरुल हामिद
  3. जुनैद अहमद पलक
  4. रुमाना अली
  5. शफीकुर रहमान चौधरी
  6. अहसानुल इस्लाम टीटू
  7. मोहम्मद ए अराफात
  8. मोहम्मद मोहिबुर रहमान
  9. खालिद महमूद चौधरी
  10. जाहिद फारूक
  11. कुजेंद्र लाल त्रिपुरा