विदेश

Published: Mar 05, 2022 12:48 PM IST

Russia Ukraine Ceasefireबड़ी खबर : रूस ने यूक्रेन में किया सीजफायर का ऐलान, फंसे लोगों को निकालने तक नहीं होगी जंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: The New York Times

नई दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार जहाँ आज रूस-यूक्रेन जंग (Russia Ukraine War) का लगातार दसवां दिन जारी है। वहीं इन सबके बीच एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर (Ceasefire) का बड़ा ऐलान किया गया है। अब यूक्रेन में सीजफायर किया जाएगा।भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा। ऐसा भी कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक कोई भी हमले नहीं किए जाएंगे।

गौरतलब है कि 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है। वहीं रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। लेकिन अब जाकर रूस ने अब सीजफायर की बात कही है। पता हो कि कि देनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है। जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में हो सकती है। 

फिलहाल यूक्रेन में कई लोग फंसे हुए हैं। इसमें प्रचुर भारतीय छात्र भी शामिल हैं। ऐसे में उन सभी लोगों के लिए ये काफी राहत की खबर है। 24 फरवरी से जारी दो देशों के बीच जंग की खबरों के बीच 5 मार्च यानी शनिवार को आज राहत की खबर आई है। बता दें कि यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का फैसला लिया गया है।

पता हो कि रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने बीते शुक्रवार को बड़ा बयान दिया था। उनके अनुसार अगर उनकी सभी मांगें मान ली जाती हैं तो वो बातचीत करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि रूस के लिए यूक्रेनी पक्ष और अन्य सभी के साथ वार्ता का जरुरी विकल्प खुला है। लेकिन शर्त है कि इसके पहले रूस की सभी मांगों को माना जाए।

क्या है प्रमुख 3 शर्तें