विदेश

Published: Dec 23, 2022 01:09 PM IST

Charles Sobhrajजेल से आजाद हुआ 'बिकिनी किलर' चार्ल्स शोभराज, 19 साल बाद रिहा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media/Hindustan Times

नई दिल्ली. नेपाल (Nepal) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को बिकिनी किलर (Bikini Killer) और द सर्पेंट के नाम से कुख्यात फ्रांसीसी सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Shobhraj) को नेपाल की जेल से रिहा कर दिया गया है। मामले पर समाचार एजेंसी AFP ने इस खबर पर दावा किया है। 

जानकारी हो कि, इससे पहले बीते बुधवार को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज को उसकी सेहत के आधार पर रिहा करने का जरुरी आदेश जारी किया था, लेकिन स्थानीय जेल अधिकारियों ने उसे तत्काल रिहा करने से इनकार कर दिया था। वहीं अब वह आज रिहा कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ ही इस रिहाई के 15 दिन के अंदर उसे उसके देश फ्रांस भेजने का भी आदेश है। पता हो कि, शोभराज को दो अमेरिकी पर्यटकों की हत्या के लिए 2003 से ही नेपाल की जेल में बंद रखा गया था। 

वहीं चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिस्वास ने बताया कि, वे इसी शाम चार्ल्स को फ्रांस में उसके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हार्ट सर्जरी के बाद चार्ल्स को कुछ दिक्कतें आई हैं। चार्ल्स को जल्द ही एक और सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

पता  हो कि, चार्ल्स शोभराज दर्जनों हत्याओं, चोरी और धोखाधड़ी के अनेकों मामलों में अभियुक्त रहा है और उसकी भारत, ग्रीस समेत दक्षिण एशियाई के कई देशों में अलग-अलग मामलों में पुलिस को तलाश रही है। वहीं उसकी रंगीन जीवन पर कई टेलीविजन कार्यक्रम और बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है।