विदेश

Published: Jan 22, 2023 08:54 AM IST

Kenya Boat Accidentकेन्या: 29 पर्यटकों को ले जा रही नाव डूबी, 3 की मौत, 25 बचाए गए, 1 अब भी लापता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नई दिल्ली. केन्या (Kenya) से मिली जानकारी के अनुसार, यहां पर्यटकों को ले जा रही एक नाव डूब गई है। वहीं इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है। जनकारी के अनुसार इस नाव में 29 लोग सवार थे। जिसमे से से 15 विदेशी थे। हाल फिलहाल 25 लोगों को बचा लिया गया है। खबरों की मानें तो नाव वाटामु मरीन नेशनल पार्क एंड रिजर्व के पास डूब गई थी। ये जगह मोम्बासा के पास एक पर्यटन स्थल है।

मामले पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को बचा लिया गया है। नौका के डूबने के कारणों का तो फिलहाल तत्काल पता नहीं चल सका है।  वहीं पुलिस के अनुसार नाव में 15 विदेशी नागरिकों समेत 29 लोग सवार थे और यह वाटामु मरीन नेशनल पार्क एंड रिजर्व में पलट गई, जो मोम्बासा के उत्तर में तट के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।   

वहीं मालिंदी सब काउंटी के पुलिस उप कमांडर सोलोमन ओदेरो के मुताबिक, नौका में सवार 25 लोगों को बचा लिया गया है। उनके अनुसार कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। हालाँकि ओदेरो ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाव में सवार विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता अभी भी केन्या द्वारा सार्वजनिक नहीं की गई है।