विदेश

Published: Mar 30, 2022 09:27 AM IST

Lockdown in Shanghaiविश्व में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चीन के शंघाई शहर में 2 साल बाद सबसे बड़ा लॉकडाउन लागू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

बीजिंग: कोरोना ने एक बार फिर पूरी दुनिया में टेंशन बढ़ा दी है। बताना चाहते हैं कि कोरोना (Coronavirus Pandemic) मामलों में इजाफा होने के कारण चीन ने सबसे बड़े शहर शंघाई (Lockdown in Shanghai) में लॉकडाउन को कड़ा कर दिया है। दरअसल यूरोप (Europe) से लेकर जापान (Japan) तक कोविड (COVID-19) का नया वेरिएंट लोगों को डरा रहा है। चीन में कोविड के मामले फिर बढ़ने से विश्व की टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि कोरोना का आगाज यही से हुआ था। 

ज्ञात हो कि चीन के शंघाई में मंगलवार को कोरोना के रिकॉर्ड 4477 नए केस सामने आए हैं। शंघाई अपनी आलीशान इमारतों, शानदार सड़कों और जिंदादिल लोगों के लिए पहचाना जाता है। इसके साथ ही उसे ग्लोबल फाइनेंसियल हब भी कहते हैं लेकिन फिलहाल वह बड़ी मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। 

गौर हो कि शंघाई में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामले तेजी से बढ़ने के कारण सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। लोगों को सिर्फ कोरोना टेस्टिंग के लिए ही घर से बाहर निकलने की इजाजत है।  शंघाई एक्सपो सेंटर में आईसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां छह हजार मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही शंघाई के बडे-बड़े स्टेडियम को कोरोना केयर सेंटर में तब्दील किया गया है।  यहां प्रशासन जीरो कोविड पॉलिसी के तरह पूरी आबादी का कोरोना टेस्ट कर रहा है।