विदेश

Published: Oct 26, 2021 12:05 PM IST

EX South Korea President Diesदक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू का अस्पताल में निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:Twitter

सियोल: दक्षिण कोरिया (South Korea) के पूर्व राष्ट्रपति रो तेइ-वू (Former President Roh Tae-woo) का निधन (Death) हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। सियोल (Seoul) के एक अस्पताल (Hospital) ने यह जानकारी दी है। सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल (Seoul National University Hospital) ने बताया कि रो का एक बीमारी के इलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उसने और कोई जानकारी नहीं दी।

रो ने 1979 के सैन्य तख्तापलट के समर्थन में सियोल में एक सैन्य संभाग का नेतृत्व किया था जिससे सेना में उनके मित्र चुन डू-ह्वान राष्ट्रपति बने। तख्तापलट और उसके बाद 1980 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना की कार्रवाई दक्षिण कोरिया के आधुनिक इतिहास के दो काले अध्याय हैं। इसके बाद 1987 में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन तेज होने पर रोह और चुन को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंजूरी देनी पड़ी।

रो 1987 में राष्ट्रीय चुनाव जीत गए। कार्यकाल पूरा होने के बाद रो ने रिश्वत से संपत्ति अर्जित करना स्वीकार किया और वह जेल गए। राष्ट्रीय सुलह की कोशिश में उनकी सजा माफ कर दी गयी और बाद में उन्होंने गुमनामी में जीवन व्यतीत किया।