विदेश

Published: Sep 03, 2022 09:06 AM IST

Lufthansa Strikeजर्मनी: हड़ताल के चलते लुफ्थांसा एयरलाइंस की 800 उड़ानें रद्द, फंसे दिल्ली में 700 यात्री

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ जर्मन एविएशन कंपनी लुफ्थांसा एयरलाइन (Lufthansa Airlines) ने पायलटों की एक दिन की हड़ताल (Pilot’s Strike) के चलते अब दुनियाभर में अपनी 800 उड़ानें रद्द कर दीं हैं। वहीं इसमें अब दिल्ली से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख की दो उड़ानें भी शामिल हैं। 

बता दें कि बीते शुक्रवार को उड़ानें रद्द होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर करीब 700 यात्री फंस गए हैं। वहीँ इन यात्रियों और उनके रिश्तेदारों ने हवाईअड्डे पर हंगामा किया है। बाद में यात्रियों के लिए यहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।गौरतलब है कि, लुफ्थांसा एयरलाइन की बीती रात 2:50 बजे दिल्ली से फ्रैंकफर्ट और रात करीब एक बजे म्यूनिख की उड़ान थी, जिसे रद्द करना पड़ा है। पहली उड़ान के लिए 300 और फिर दूसरे में 400 यात्री थे। 

बता दें कि, लुफ्थांसा ने बीते गुरुवार को कहा था कि उसकी 800 उड़ानें रद्द की जा रही हैं। जिससे दुनियाभर में 1.30 लाख यात्री प्रभावित होंगे। जिससे गर्मी की छुट्टी के अंत में लौटने वाले कई यात्री प्रभावित होंगे। हालांकि, एयरलाइन का बजट वाहक यूरोविंग्स इससे प्रभावित नहीं होगा। पता हो कि, लुफ्थांसा के 5 हजार पायलट हैं। ये 5.5% वेतन वृद्धि की जोरदार मांग कर रहे हैं।

इस पर लुफ्थांसा ने कहा था कि कंपनी ने 900 यूरो (900 अमेरिकी डॉलर) की एकमुश्त वृद्धि की भी पेशकश की थी, जो वरिष्ठ पायलटों के लिए 5% की वृद्धि और पेशा शुरू करने वालों के लिए 18% की वृद्धि थी।

 

लेकिन इसके अलावा, पायलट एक नए वेतन और अवकाश ढांचे की भी मांग कर रहे हैं, जिसके बारे में एयरलाइन ने कहा है कि दो वर्षों में अपनी स्टाफिंग लागत में लगभग 40%, या लगभग 900 मिलियन यूरो की वृद्धि होगी।