विदेश

Published: Mar 16, 2022 08:55 AM IST

Google Doodleगूगल ने फ्रांसीसी चित्रकार रोजा बोनहेर के 200वें जन्मदिन पर बनाया 'खास' डूडल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, आज फ्रांसीसी चित्रकार रोजा बोनहेर का 200वां जन्मदिन (French Animalier Rosa Bonheur’s 200th Birthday) है। इस खास अवसर पर गूगल (Google Doodle) ने स्पेशल डूडल बनाया है। रोजा बोनहेर के सफल करियर ने कला क्षेत्र में महिलाओं की भावी पीढ़ी को प्रेरित किया। आज गूगल अपने अनोखे अंदाज़ में रोजा बोनहेर का 200वां जन्मदिन मना रहा है। 

रोजा बोनहेर (Rosa Bonheur) का जन्म 16 मार्च 1822 में फ्रांस के बोर्डो में हुआ था। उन्होंने अपने पिता से चित्र निकालने की कला सीखी थी। हालांकि कला क्षेत्र में करियर बनाने के लिए रोजा की आकांक्षाएं उस समय की महिलाओं के लिए अपरंपरागत थीं। उन्होंने सालों सावधानीपूर्वक अध्ययन और रेखाचित्रों को बनाने की कोशिश की। 

एक पशु चित्रकार और मूर्तिकार के रूप में बोनहेर की प्रतिष्ठा 1840 के दशक में मिली। 1841 से 1853 तक प्रतिष्ठित पेरिस सैलून में उनके कई कार्यों का प्रदर्शन किया गया। 1853 में, बोनहेर ने अपनी पेंटिंग “द हॉर्स फेयर” के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की, जिसमें पेरिस में आयोजित घोड़े के बाजार को दर्शाया गया था। उनके सबसे प्रसिद्ध काम के रूप में, यह पेंटिंग न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में प्रदर्शित है।

इस प्रसिद्ध पेंटिंग का सम्मान करने के लिए, फ्रांसीसी महारानी यूजनी ने 1865 में देश के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक, बोनहेर द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।