विदेश

Published: Oct 14, 2021 12:40 PM IST

OMGदुनिया की सबसे लंबी महिला अब तक है जिंदा, इस वजह बढ़ी बेहिसाब हाइट!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

विश्व में सबकी अलग पहचान होती है, वे अपनी विशेषताओं के चलते जाने जाते हैं। तुर्की की रुमेसा गेलगी (Rumeysa Gelgi) को दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का ख़िताब मिला है। हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने पुष्टि की है कि दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा अब तक जिंदा है, जो कि काफी खतरनाक बीमारी से ग्रसित हैं। तो चलिए, जानते हैं कि रुमेसा के बारे में … 

रुमेसा गेलगी की हाइट 7 फीट 0. 7 इंच है, और वो 24 साल की हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा रुमेसा को ‘दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला के रूप में पुष्टि की गई है। उन्हें सबसे लंबी जीवित महिला का खिताब भी दिया गया है। आपको बता दें कि रुमेसा एक दुर्लभ बीमारी वीवर सिंड्रोम से ग्रसित हैं। जिसके कारण उनकी हाइट बहुत ज्यादा बढ़ गई, उन्हें चलने में काफी कठिनाई होती है। कहीं आने-जाने के लिए रुमेसा को व्हीलचेर या फिर वॉकिंग फ्रेम का सहारा लेना पड़ता है। 

रुमेसा का कहना है कि है लोगों को उसकी हाइट से प्रेरित होना चाहिए। उनके अनुसार हर नुकसान को फायदे में बदला जा सकता है। इतना ही नहीं उनका मानना है कि अपनी क्षमता के बारे में लोग जागरूक रहे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

रुमेसा ने बनाया एक और रिकॉर्ड

रुमेसा ने कई युवाओं और उनसे बड़े लोगों को भी प्रेरित किया है। गौरतलब है कि साल 2014 में गेलगी ने दुनिया की सबसे लंबी जीवित किशोरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद अब उनका नाम सबसे लंबी जीवित महिला के तौर पर भी दर्ज हो गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दूसरी बार रिकॉर्ड बुक में गेलगी का स्वागत किया है।