विदेश

Published: Oct 23, 2020 09:11 PM IST

संयुक्त राष्ट्र-लीबियायुद्धग्रस्त लीबिया में दोनों पक्षों का संघर्ष विराम समझौते पर पहुंचना 'ऐतिहासिक उपलब्धि': UN

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने शुक्रवार को कहा कि लीबियाई (Libya) सैन्य वार्ता में दोनों पक्ष युद्धग्रस्त उत्तर अफ्रीकी देश में एक स्थायी संघर्ष विराम समझौते के साथ एक ‘‘ऐतिहासिक उपलब्धि” पर पहुंच गए थे। लीबिया के लिए संयुक्त राष्ट्र की दूत स्टेफनी तुर्को विलियम्स के नेतृत्व में मध्यस्थता के बाद 5+ 5 संयुक्त सैन्य आयोग इस उपलब्धि पर पहुंचा और संयुक्त राष्ट्र ने इसे ‘‘लीबिया में शांति और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव” बताया।

इस संबंध में हालांकि विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है लेकिन दोनों पक्ष शुक्रवार की सुबह जिनेवा में हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल थे। विलियम्स ने कहा, ‘‘एक स्थायी संघर्ष विराम समझौते का मार्ग अक्सर लंबा और कठिन होता है।”

उन्होंने कहा, ‘‘समझौते की प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए आने वाले दिनों और हफ्तों में हमारे पास बहुत काम है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस संघर्ष का सामना करने कर रहे लीबिया के लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए जितनी जल्दी हो सके काम जारी रखना आवश्यक है।”

विलियम्स ने कहा, ‘‘हमें लोगों को बेहतर भविष्य की उम्मीद देनी होगी।” उन्होंने उम्मीद जताई कि समझौता ‘‘लीबियाई लोगों की समस्याओं को समाप्त करने और टकराव के कारण विस्थापित हुए लोगों को उनके घरों में लौटने में मदद करेगा।”