विदेश

Published: Feb 11, 2023 08:39 AM IST

Turkey-Syria EarthquakeNDRF ने बचाई मलबे में फंसी बच्ची की जान, तुर्की में आये विनाशकारी भूकंप में मृतकों की संख्या 25,000 के करीब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
photo- ani

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आये भूकंप ने दोनों देशों को तवाह कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान तुर्की को हुआ है। बीते सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के चलते तुर्की और सीरिया में भूकंप (Turkey-Syria Earthquake) से हालात अब बद से बदतर होते जा रहे हैं। वहीं इस विनाशलीला में अब तक 24,680 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं घायलों की संख्या 85 हजार से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल यहां 95 से ज्यादा देश मदद पहुंचा रहे हैं। 

इसी बीच भारत द्वारा तुर्की में की जा रही मदद जिसे ऑपरेशन दोस्त (Operation Dost) का नाम दिया गया है। भारत की बचाव टीम बहुत अच्छा काम कर रही हैं। भारत की NDRF और तुर्की सेना ने एक 8 वर्षीय लड़की को बचाया।  बच्ची मलबे में फंसी थी। वह तुर्की के गजियांटेप के नूरदगी में बड़े पैमाने पर आए भूकंप के कारण एक इमारत के मलबे के नीचे जिंदा फंस गई थी। फ़िलहाल उसे बाहर निकाल लिया गया है।  लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

द एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, तुर्की और सीरिया में शक्तिशाली भूकंपों के कारण अब तक करीब 24,680 लोग मारे जा चुके हैं। व्यापक तबाही के बीच मरने वालों की संख्या में वृद्धि जारी है। इसके साथ ही सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए अब सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं। यहां मदद करने वाली व्हाइट हेलमेट्स की टीम के अनुसार अब  मृत लोगों को एक साथ ही दफना दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि तुर्की के कई शहरों में तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यहां अब कुदरत की मार से परेशान लोग लोग खुद को गर्म रखने के लिए पार्क में रखी बेंच और कपड़े जला रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी स्थिति में लोगों को हाइपोथर्मिया होना का भी खतरा है।वहीं, सीरिया में भी भारी नुकसान हुआ है। यहां भूकंप से अब तक 3,162 लोग मारे गए और 4 हजार से ज्यादा जख्मी हुए हैं। लोकल मीडिया के मुताबिक, सीरिया में 3 लाख लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा है।