विदेश

Published: Nov 21, 2022 02:46 PM IST

Indonesia Earthquake Videoइंडोनेशिया: राजधानी जकार्ता में हिली धरती, भूकंप से 20 की मौत, 300 घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. इंडोनेशिया (Indonesia) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में आज यानी सोमवार को भूकंप (Earthquke) के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। आज रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। वहीं वेदर एंड जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार इसमें 20 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। इसके अलावा 300 लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं।

वेदर एंड जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियानजुर में करीब 10 किमी (6.21 मील) की गहराई में था और सुनामी की यहां कोई संभावना नहीं थी. सियांजुर के कुछ सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि, करीब 20 लोगों की मौत कि खबर है, जिसकी स्वतंत्र रूप से कोई भी पुष्टि नहीं की जा सकती, इस भूकंप के दौरान इमारतों को हिलते हुए भी देखा जा सकता है।

वहीं मिल रही जानकारी के अनुसार जकार्ता में लोगों ने अपने कार्यालयों को खाली कर दिया जबकि अन्य लोगों ने अपनी इमारतों को हिलते हुए महसूस किया और फर्नीचर को हिलते हुए देखा. इसके साथ ही इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एजेंसी ने लोगों से फिलहाल इमारतों के बाहर रहने को कहा है, क्योंकि फिर से भूकंप के झटके आने का अंदेशा है।”

Video Courtsey: Twitter