विदेश

Published: Jan 09, 2024 08:32 AM IST

Indonesia Earthquakeइंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.7 रही तीव्रता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके (प्रतिकात्मक फोटो)

जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia ) के तलौद द्वीप (Talaud Island) पर मंगलवार की सुबह तेज भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने इसकी जानकारी दी है।

ये भूकंप के झटके 9 जनवरी को 02:18:47 IST पर 80 किमी की गहराई पर महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश: 4.75 और देशांतर: 126.38 पर पाया गया। भूकंप की लंबाई 126.38 दर्ज की गई।

फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जान-माल को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।

जापान में भी आचुका है भूकंप 

आपको बतादें , पिछले हफ्ते नए साल के दिन जापान में रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप आया और जान-माल को भारी नुकसान हुआ। लगभग आठ सालों में देश के सबसे घातक भूकंप में कम से कम 100 लोग मारे गए और 200 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।