विदेश

Published: Sep 26, 2021 05:23 PM IST

Google Birthday जानें आज के दिन गूगल ने क्यों बदली अपनी जन्मदिन की तारीख, क्यों मनाया जाता है 27 सितंबर को Google का Birthday

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

आज 27 सिंतबर के दिन गूगल अपना जन्मदिन (Google Birthday) मनाता है। आज दुनियाभर में मशहूर सर्च इंजन Google आज अपना 23वां जन्मदिन मना रहा है।आपको जब भी कोई समस्या होती है या कुछ जानना या जानकारी चाहिए होती है तो आप गूगल के पास ही आते है। सभी चीजें आपको गूगल पर मिल जाती है। तो आपके हर सवालों के जवाब देने वाले गूगल के जन्मदिन के बार में बताते है। गूगल के जन्मदिन के बारे में नहीं पता है, तो हम आज आपको बताते है कि गूगल का जन्म कब हुआ था और गूगल अपना जन्मदिन कब मनाता है। 

गूगल के संस्थापक 

सर्च इंजन गूगल की स्थापना साल 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘Backrub’ रखा था। फिर कुछ समय के साथ बाद में इसका नाम गूगल पड़ा। जिसे आज पूरी दुनिया इसी नाम से जानती है। गूगल से दुनियाभर में हर तरह की जानकारी को साझा करने के लिए बनाया गया है। 

बदलती रही बर्थडे की तारीख

गूगल के जन्मदिन के बारे में आपको बता दें कि पहले गूगल का जन्मदिन अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता था। सबसे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 2005 में 7 सितंबर को मनाया था। उसके बाद 8 सितंबर और 26 सितंबर को गूगल का जन्मदिन मनाया गया था। क्योंकि 27 सितंबर को कंपनी ने अपने सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया। इसके बाद से अब तक इसी दिन कंपनी अपना जन्म दिन मनाती है।

लोकल लैंग्वेज को जोड़ा

गूगल अपने खास अंदाज के डूडल अक्सर तैयार करता रहता है। गूगल अपने डूडल के जरिये समाज के प्रति लोगों के लिए योगदान देता है। वह लोगों के योगदान को अपने खास अंदाज से डूडल के जरिये सराहता है। आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल में आज लोग 100 से अधिक भाषाओं में सर्च कर सकते है। भारत में  भी गूगल ने अपने आपको लोकल स्तर पर तैयार किया है और इसमें कई भाषाओं को जोड़ा है। आज आप गूगल लैपटॉप और कंप्यूटर, मोबाइल में इस्तेमाल कर सकते है।