विदेश

Published: Apr 27, 2022 03:50 PM IST

Aung San Suu Kyi Jailedम्यांमार : आंग सान सू ची को 5 साल की सजा, रिश्वत में लिए थे 600,000 डॉलर कैश और सोना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Twitter

नई दिल्ली. म्यांमार (Myanmar) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, यहाँ की एक अदालत ने नोबेल पुरस्कार विजेता और नेता आंग सान सू की (Aung San Suu Kyi Jailed) को 5 साल की जेल की सजा सुनाई है। बता दें कि उन्हें यह सजा करफ्शन से जुड़े मामले में सुनाई गई है। नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winner) आंग सान सू को 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराया गया है।

गौरतलब है कि म्यांमार में 1 फरवरी 2021 की रात सेना ने तख्तापलट करते हुए सू की हाउस अरेस्ट कर लिया था। हालांकि, सू की करप्शन के आरोपों से अब तक साफ़ इनकार करती रही हैं। बता दें कि उन पर एक राजनितिक सहयोगी से सोना और हजारों डॉलर रिश्वत लेने का बड़ा ही संगीन आरोप लगा था।

घटना के अनुसार सैन्य शासित म्यांमार के अधिकारियों ने बीते शुक्रवार को अपदस्थ नेता आंग सान सू ची (Aung San Suu Kyi) के खिलाफ हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार के नए आरोप भी दायर किए थे। स्थानीय क्योडो न्यूज ने स्रोत का हवाला देते हुए बताया है कि अगर इन सभी आरोपों में आंग सान सू ची को दोषी ठहराया जाता है, तो इसमें उन्हें कम से कम100 साल से अधिक की जेल हो सकती है।