विदेश

Published: Dec 31, 2020 06:57 PM IST

न्यू ईयरन्यू ईयर का काउंटडाउन शुरू, जानिए GMT समय अनुसार कहां देगा नया साल पहले दस्तक और कहां लास्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image: Google

मुंबई: साल 2020 के ख़त्म होने का काउंटडाउन (Countdown) शुरू हो गया है। दुनिया के ज़्यादातर देश इस वर्ष नए साल (New Year) का स्वागत सादगी से कर रहे हैं। लेकिन अलग-अलग टाइम ज़ोन (Time Zone) के चलते कुछ देशों में न्यू ईयर (New Year) पहले दस्तक दे देता है। 

नए साल सबसे पहले टोंगा (Tonga) के प्रशांत आइलैंड (Pacific Island) में दस्तक देता है, जो 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे ग्रीनविच मीन टाइम (Greenwich Mean Time ) (GMT) अनुसार है। तो वहीं अमेरिका (America) के बेकर आइलैंड और हावलैंड आइलैंड (Baker Island and Howland Island), 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे (GMT) पर नया साल दस्तक देगा और यहां नया साल लास्ट में दस्तक देता है।  

Image: Google

2021 का स्वागत GMT अनुसार 

– सुबह 10 बजे – समोआ और क्रिसमस आइलैंड (Samoa and Christmas Island) 

– सुबह 10:15 बजे – न्यूज़ीलैंड (New Zealand) 

– दोपहर 1 बजे ऑस्ट्रेलिया (Australia) 

– दोपहर 3 बजे – जापान (Japan), दक्षिण कोरिया (South Korea) और उत्तर कोरिया (North Korea) 

– शाम 4 बजे – चीन (China), फिलीपींस (Philippines), सिंगापुर (Singapore) 

– शाम 5 बजे – थाईलैंड (Thailand), कंबोडिया (Cambodia) और इंडोनेशिया (Indonesia) 

– शाम 6 बजे – बांग्लादेश (Bangladesh) 

– 6.15 बजे – नेपाल (Nepal) 

– शाम 6.30 बजे – भारत (India)  

– शाम 8 बजे – अज़रबैजान (Azerbaijan) 

– रात 9 बजे – तुर्की (Turkey), केन्या (Kenya) और रूस (Russia) 

– 10pm – ग्रीस (Greece), दक्षिण अफ्रीका (South Africa), हंगरी (Hungary) 

– 11 बजे – जर्मनी (Germany), फ्रांस (France), इटली (Italy), बेल्जियम (Belgium), स्पेन (Spain) 

– 12 बजे – यूके (UK), आयरलैंड (Ireland), घाना (Ghana), आइसलैंड (Iceland), पुर्तगाल (Portugal)