विदेश

Published: Mar 16, 2023 08:52 AM IST

Tsunami In New Zealandन्यूजीलैंड: तेज झटकों से कांपी धरती, भूकंप के चलते 'सुनामी' की चेतावनी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड (Newzealand) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, इस देश में भूकंप (Earthquake) के कुछ बड़े झटके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह के पास 7।1 की तीव्रता का भूकंप आया है। इस वजह से आस-पास के द्वीपों के लिए अब सूनामी की गंभीर चेतावनी जारी की गई है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर भीतर बताया जा रहा है। वहीं मामले पर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। 

इसके साथ ही अमेरिका के सुनामी वार्निंग सिस्टम की ओर से 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी छोटे-बड़े द्विपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार इन भूकंप के तेज झटकों के बाद न्यूजीलैंड के लिए फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जानकारी हो कि, न्यूजीलैंड का इलाका भूकंप के प्रति हमेशा ही संवेदनशील क्षेत्र मन जाता है। दरअसल यह देश दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों (प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट) की बाउंड्री पर स्थित है। वैसे तो न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आंते हैं। हालांकि इसके ख़ास वजह इसका भूकंपीय गतिविधियों के क्षेत्र के किनारों पर बसा होना है जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।हालांकि फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं दिख रहा है।