विदेश

Published: Jun 13, 2023 06:01 PM IST

Denver Firingअमेरिकी शहर डेनवर में हुई गोलीबारी में नौ लोग घायल, तीन गंभीर; इस साल अब तक 290 फायरिंग की घटनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
AP/PTI Photo

डेनवर. अमेरिकी (America) शहर डेनवर (Denver) में बॉल एरिना (Ball Arena) के बाहर मंगलवार को गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक गोलीबारी बॉल एरिना से लगभग एक मील (1.6 किलोमीटर) की दूरी पर हुई है। सोमवार को डेनवर नगेट्स (Denver Nuggets) ने मियामी हीट (Miami Heat) को हरा दिया। इसके बाद बास्केटबॉल फैंस नगेट्स की पहली एनबीए (नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन) खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए शहर की सड़कों पर इकठ्ठा हुए। इसी दौरान रात 12:30 बजे अचानक गोलीबारी हो गई।

डेनवर पुलिस विभाग ने ट्विटर पर कहा कि तीन पीड़ितों की हालत गंभीर है और अन्य को जानलेवा चोटें आई हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मार्केट स्ट्रीट के 2000 ब्लॉक में कई लोगों के विवाद के दौरान कई गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में संदिग्ध को भी गोली लगी है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

गन वायलेंस आर्काइव (एक गैर-सरकारी समूह) के अनुसार यह घटना इस साल अब तक अमेरिका में दर्ज की गई 290 सामूहिक गोलीबारी में से एक है।अमेरिका में किसी भी विकसित देश की तुलना में बंदूक से होने वाली मौतों की उच्चतम दर है। यहां 2021 में 49,000 और 2022 में 45,000 की मौत हुई थी।