विदेश

Published: Feb 07, 2023 10:00 AM IST

Kim Jong Missingफिर गायब हुआ उत्तर कोरिया का तानाशाह, 5 हफ्ते से कहां लापता है किम जोंग? कहीं...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया (North Korean) के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार लापता हो गए। जो  फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़े पैमाने पर होने वाली मिलिट्री परेड (military parade) से पहले किम जोंग गायब हो गए हैं। वह पिछले पांच हफ्ते से गायब हैं। यह पहला मुका नहीं है जब वह अचानक गायब हुए हैं। इसी हफ्ते उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में मिलिट्री परेड होना है। इसमें किम जोंग शामिल होने वाले थे, लेकिन पिछले कई दिनों से गायब हैं।  

माना जा रहा है उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है इसलिए वह अचानक गायब हुए हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब वह गायब हुए हों। मन जाता है कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर वह गायब हो जाते हैं। ठीक होने के बाद वापस आ जाते हैं। दक्षिण कोरियाई न्यूज चैनल एनके न्यूज का हवाला देते हुए फॉक्स न्यूज ने बताया कि किम जोंग ने रविवार को हुई कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में भी शिरकत नहीं की। ये तीसरी बार है जब इस अहम बैठक से किम जोंग उन अनुपस्थित रहे। ऐसे में अब उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा होने लगी है। 

दक्षिण कोरिया के मीडिया का कहना है कि किम जोंग बीमार चल रहे हैं। सरकार ने अब तक उनके परेड में शामिल न होने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है।  इस परेड से किम अमेरिका और एशिया में उसके अन्य सहयोगियों को उनकी परमाणु क्षमता दिखाएंगे। फॉक्स न्यूज के अनुसार, पिछले हफ्ते, उत्तर कोरिया ने सबसे भारी परमाणु बल के साथ अमेरिकी सेना का मुकाबला करने की धमकी दी थी।