विदेश

Published: Mar 13, 2021 07:48 PM IST

Srilanka Burqa Ban अब श्रीलंका में भी लगेगा बुर्के पर बैन, जानें सरकार आखिर क्यों बना सकती है इसके लिए कानून

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

कोलंबो: अब श्रीलंका (Sri Lanka) भी उन देशों में शामिल होने जा रहा है जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं (Muslim Women) के बुर्का (Burqa) पहनने पर प्रतिबंध Ban) लगा दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका, जल्द बुर्का पहनने पर बैन लगाने जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, श्रीलंका इसके साथ-साथ करीब एक हजार इस्लामिक स्कूलों को भी बंद करा दिया जाएगा। वैसे कहा जा रहा है कि, श्रीलंका में इस कदम को उठाने के बाद कई अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय पर असर पड़ेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लिया गया फैसला 

रिपोर्ट में कहा गया है कि, श्रीलंका के पब्लिक सिक्योरिटी मंत्री सरत विरासेकेरा (Sarath Weerasekera) ने शुक्रवार को एक पेपर पर सिग्नेचर किया था जिसमें मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पर बैन लगाने की मंजूरी दी गई थी और सरकार का ये फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत लिया गया है। हाल ही में स्विट्जरलैंड में भी जनमत संग्रह कर बुर्के के पहनने पर प्रतिबंध की बात सामने आई थी। इससे पहले फ्रांस भी बुर्के पर बैन लगा चुका है।

श्रीलंका कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद लग जाएगा बैन

रिपोर्ट के अनुसार, वेरासेकेरा ने बताया है कि, कैबिनेट की मंजूरी के लिए विधेयक पर साइन कर दिया गया है। अब कैबिनेट की मंज़ूरी मिलते ही श्रीलंका सरकार इस पर कानून भी बना सकती है। उन्होंने बताया कि, “हमारे शुरुआती दिनों में मुस्लिम महिलाएं और मुस्लिम लड़कियां बुर्का नहीं पहनती थीं। यह धार्मिक अतिवाद का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “ये हाल में ही सामने आया है और हम इसे निश्चित तौर पर बंद कर देंगे।”

इस्लामिक स्कूलों को किया जाएगा बंद

रिपोर्ट के मुताबिक, वीरासेकेरा ने बताया कि, सरकार इसके साथ-साथ श्रीलंका में मौजूद करीब एक हजार से ज़्यादा इस्लामिक स्कूलों और मदरसों पर रोक लगाने की योजना बना रही है जिससे इन्हे बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “कोई स्कूल नहीं खोल सकता और कुछ भी नहीं पढ़ा सकता।”