विदेश

Published: Sep 10, 2022 09:14 AM IST

Queen Elizabeth IIकभी जिस चर्च में हुआ था महारानी एलिजाबेथ-II राज्याभिषेक, वहीं होगा उनका अंतिम संस्कार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. ब्रिटेन (Britain) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां  सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का अंतिम संस्कार आगामी 19 सितंबर को वेस्टमिन्स्टर ऐबी चर्च (Westminster Abbey Church) में हो सकता है। बता दें कि, इसी ख़ास चर्च में उनका राज्याभिषेक हुआ था। हालांकि अंतिम संस्कार की तारीख का एलान बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) की ओर से ही किया जाएगा। बता दें कि, 96 वर्षीय महारानी का गुरुवार रात स्कॉटलैंड में निधन हो गया था।

वहीं खबर ऐसी भी आ रही है कि, ब्रिटेन में उनके निधन पर 12 दिन का राष्ट्रीय शोक भी घोषित किया जा सकता है। वहीं उनके अंतिम संस्कार से पहले दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष महारानी को श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंचेंगे।पता हो कि, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में गुरुवार को बाल्मोरल कैसल में निधन हो गया। वहीं ब्रिटेन के राष्ट्र ने शाही शोक का समय शुरू कर दिया है, इसके तहत संसद में रानी को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

उधर बीते गुरूवार को महारानी के निधन के बाद महाराज चार्ल्स तृतीय ने राजगद्दी संभाली। उन्हें ‘महाराज चार्ल्स तृतीय’ की उपाधि भी दी गई है। ब्रिटेन के महाराज के रूप में राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में महाराज चार्ल्स तृतीय ने शुक्रवार को कहा कि, वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से बहुत दुखी हैं और वे  ‘जीवन पर्यंत’ राष्ट्र की सेवा करने का उनका काम जारी रखेंगे।